Sunday, March 15, 2026
Home देश ब्रेकिंग: गोएयर की फ्लाइट में बम होने की सूचना पर मची भगदड़,...

ब्रेकिंग: गोएयर की फ्लाइट में बम होने की सूचना पर मची भगदड़, श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोकी गई फ्लाइट

377

नई दिल्ली। दिल्ली जाने वाली गोएयर की फ्लाइट में सोमवार को बम होने की सूचना के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। जिसके बाद फ्लाइट को श्रीनगर में रोक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, किसी अनजान शख्स ने फोन पर बम होने की सूचना दी थी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे विमान की तलाशी ली। हालांकि विमान के अंदर बम नहीं मिला।

कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने बताया कि हमने पूरे विमान को चेक कर लिया है, इसमें बम जैसा कुछ भी नहीं मिला। पुलिस फोन कॉल की भी जानकारी जुटा रही है। हालांकि नंबर बंद मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एयरपोर्ट पर सब कुछ सामान्य है।