Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ पहुंचा ‘लाउडस्पीकर’ विवाद, हिन्दूवादी संगठनों ने कहा- मस्जिदों से हटाया...

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ पहुंचा ‘लाउडस्पीकर’ विवाद, हिन्दूवादी संगठनों ने कहा- मस्जिदों से हटाया जाए, नहीं तो चौक पर करेंगे हनुमान चालीसा पाठ

404

रायपुर। महाराष्ट्र में मस्जिद में लाउडस्पीकर (loudspeaker ban in mosque) से अजान पढ़ने से जुड़ा विवाद अब छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। हिंदू स्वाभिमान संगठन, श्री नीलकंठ सेवा संस्थान और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के पदाधिकारी कलेक्टर से मिले।

हिन्दू संगठनों ने मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को (Raipur Collector) कलेक्टोरेट पहुंचे श्री नीलकंठ सेवा संस्थान, छत्तीसगढ़ के संयोजक नीलकंठ त्रिपाठी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

संगठनों की तरफ से कहा गया है कि साउंड सिस्टम इस्तेमाल करने का नियम सुप्रीम कोर्ट ने तय कर रखा है। फिर यह नियम मस्जिदों पर प्रशासन क्यों लागू नहीं करवा पा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सचिव स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं या फिर सभी मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दी जाए।

हिन्दूवादी संगठनों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाया जाए, नहीं तो चौक-चौराहों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

कलेक्टर को अल्टीमेटम में कहा गया है कि 15 दिनों में लाउडस्पीकर नहीं हटाने पर चौक-चौराहों में हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर लगाकर पढ़ेंगे। रायपुर के जय स्तंभ से लाउड स्पीकर में डीजे के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

बता दें कि शिवसेना भी उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज कम करने प्रशासन को अल्टीमेटम दे चुका है।