Sunday, March 15, 2026
Home देश ब्रेकिंग: फिश प्रोसेसिंग यूनिट में बड़ा हादसा, दम घुटने से 5 मजदूरों...

ब्रेकिंग: फिश प्रोसेसिंग यूनिट में बड़ा हादसा, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत

330

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में फिश प्रोसेसिंग यूनिट में उतरे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलुरु के श्री उल्का एलएलपी में स्थित फिश प्रोसेसिंग यूनिट में हुआ है।

दरअसल, एक मजदूर कचरा कलेक्शन टैंक में गिर गया और बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए सात और मजदूर नीचे उतरे। कुछ देर बाद वो भी बेहोश हो गए। किसी तरह सभी बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां रात में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, आज सुबह दो मजदूरों की मौत हो गई।