Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: बीजापुर में माओवादियों ने यात्री बस रोक कर लूूट लिया जवानों...

ब्रेकिंग: बीजापुर में माओवादियों ने यात्री बस रोक कर लूूट लिया जवानों का राशन, सीआरपीएफ कैंप भेजा जा रहा था खाने का समान

221

In Bijapur, Maoists robbed the ration of the soldiers by stopping the passenger bus, the ration was being sent to the CRPF camp

जगदलपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बीजापुर से सिलगेर जाने वाली यात्री बस को माओवादियों ने दिनदहाड़े रोक कर उसमें रखा सामान लूट लिया है। लूटे गए सामान सीआरपीएफ जवानों के थे, जिन्हें कैंप में छोड़ने की जिम्मेदारी बस के चालक को दी गई थी।

बताया जा रहा है कि बोरियों में आलू, प्याज, पनीर सहित खाद्य सामग्री थे। वारदात के बाद माओवादियों ने बस चालक को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सीआरपीएफ के जवानों का कोई भी सामान अपनी बसों में न लाएं।

बीजापुर एसपी अंजनेय वैष्णव घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि  माओवादियों द्वारा बस रोककर सामान उतारने की जानकारी मिली है। यह सामान जवानों का था या नहीं इस पर जांच की जा रही है। माओवादियों की मौजूदगी को देखते हुए सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि सरकेगुड़ा कैंप से लगभग एक किलोमीटर पहले ही दर्जनभर की संख्या में सशस्त्र माओवादियों ने बस को रोक कर तलाशी ली गई। बस में रखे सामानों को माओवादियों ने उतार लिया। यात्री के अनुसार जो सामान बस से उतारा गया वह किसी ग्रामीण का नहीं था।