Thursday, March 12, 2026
Home देश ब्रेकिंग: भूस्खलन में 4 की मौत, मलबे में दबे सभी शव बरामद

ब्रेकिंग: भूस्खलन में 4 की मौत, मलबे में दबे सभी शव बरामद

237

गुवाहाटी। Landslide in Assam असम की राजधानी गुवाहाटी में बोरागांव क्षेत्र के पास निजारापार इलाके में मंगलवार को एक बड़े भूस्खलन के बाद चार लोग जिंदा दब गए। भूस्खलन सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण हुआ है। गुवाहाटी शहर के पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) नवनीत महंत ने ने बताया कि सभी चार लोगों की मौत हो गई है। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

किराए के मकान में रहते थे सभी मजदूर

पुलिस ने बताया कि ये लोग इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे और निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदिनी काकाती ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचीं।

घर में घुसी पहाड़ियों की मिट्टी

सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार हमें आस-पास के स्थानीय लोगों से पता चला कि घर में चार मजदूर रह रहे थे और शायद उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी जब वे रात को सो रहे थे। घर की दीवार टूट गई थी और पहाड़ियों से मिट्टी घर में घुस गई थी। इससे मजदूर मलबे में दब गए। चार में से तीन धुबरी और एक कोकराझार का है।