Saturday, March 21, 2026
Home देश ब्रेकिंग: महिलाओं का इलाज करने वाला फर्टिलिटी डॉक्टर निकला 94 बच्चों का...

ब्रेकिंग: महिलाओं का इलाज करने वाला फर्टिलिटी डॉक्टर निकला 94 बच्चों का ‘बाप’, पढ़ें डाक्टरी पेशा को शर्मशार करने वाली सनसनीखेज खबर

423

नई दिल्ली। दुनिया में डाक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है मगर जब दुनिया के भगवान ही शैतान बन जाए तो लोगों का विश्वास उन पर से उठने लगता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका में सामने आया। मामले की जांच के दौरान उन महिला मरीजों के बच्चों की डीएनए जांच (DNA test) हुई तो ये फर्टिलिटी डॉक्टर (fertility doctor) उन (father of 94 children) 94 बच्चों का ‘बाप’ निकला।

डॉक्टर की इस करतूत का खुलासा उसकी खुद की बेटी ने किया था। डॉक्टर की बेटी का नाम (Jacoba Belaid) जैकोबा बेलाईड है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर के ऊपर बनी डाक्यूमेंट्री में जैकोबा ने इस बारे में खुद बताया है। एक अन्य महिला ने भी डॉक्टर की हरकत के बारे में बात करते  वाले खुलासे किए हैं।

जांच में यह पता चला कि ये डाक्टर अपने यहां आनेवाले मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। यह सब वह तब करता था जब वह मरीजों को बेहोश कर देता था। यह डॉक्टर महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए ऐसा काम करता था।

दरअसल, यह घटना अमेरिकी के एक डॉक्टर से संबंधित है। द मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर का नाम (Donald Kline) डोनाल्ड क्लाइन है। वह अपने यहां आनेवाले मरीजों में अपना स्पर्म डाल दिया करता था। यह सब वह तब करता था जब वह मरीजों को बेहोश कर देता था। यह डॉक्टर महिला मरीजों को बिना जानकारी दिए ऐसा काम करता था।

महिला को बेहोश करके करता था ये काम

रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बताया कि मुझे पता भी नहीं चला और डॉक्टर क्लाइन द्वारा इलाज के दौरान यह सब हुआ है। हालांकि यह घटना कई साल पहले हुई थी जब डॉक्टर ने यह काम इलाज के नाम पर किया था।

तब के प्रावधानों के मुताबिक उसने कोई क्रिमिनल कानून को नहीं तोड़ा था। उससे सिर्फ करीब 40 हजार रुपए का फाइन वसूला गया। लेकिन अब जबकि उसके ऊपर फिल्म बनी तो वह एक बार खबरों में आ गया।