Tuesday, March 10, 2026
Home देश ब्रेकिंग: CRPF अफसरों के वाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो, मचा हडक़ंप

ब्रेकिंग: CRPF अफसरों के वाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो, मचा हडक़ंप

311

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पोस्टेड CRPF  के अधिकारियों व जवानों के वाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो भेजे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। सीआरपीएफ बटालियन के हेड कांस्टेबल के सिम कार्ड का इस्तेमाल कर अधिकारियों, जवानों के वाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों के वाट्सएप ग्रुप में बीते 17 जनवरी को पोर्न वीडियो भेजे गए थे। जिस नंबर से ये वीडियो भेजे गए थे वह सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल रामकुमार का है। यह जवान बीजापुर में पदस्थ है और ट्रेनिंग के लिए इस समय भरनी के सीआरपीएफ कैंप आया है। ग्रुप में अश्लील वीडियो देखकर हडक़ंप मच गया क्योंकि इसमें सीआरपीएफ जवान के परिवार के सदस्य भी जुड़े हुए हैं।

हेड कांस्टेबल रामकुमार को बुलाकर अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके मोबाइल फोन से सिम गायब है। जिस दिन की घटना है उस दिन वह मोबाइल फोन को अपनी बैरक में छोडक़र खाना खाने के लिए गया था। सकरी पुलिस ने सिम की चोरी और पोर्न वीडियो वायरल करने पर आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सिम का उपयोग किस मोबाइल फोन से किया गया है इसका शीघ्र पता लगा लिया जाएगा।