ब्रेकिंग: murder of girls friend: एक रात के लिए 2,000 रुपए मांग रही थी गर्ल्स फ्रेंड, आशिक ने हत्या कर ड्रम में रखवा दी लाश

294

विशाखापत्तनम। murder of girls friendविशाखापत्तनम शहर मंगलवार को श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। मध्रवाड़ा में एक महिला की हत्या कर उसका शव ड्रम में मिला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त श्रीकांत के अनुसार आरोपी की पहचान ऋषि के रूप में हुई है। उसे श्रीकाकुलम जिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम धना लक्ष्मी हो सकता है।

murder of girls friend पुलिस के अनुसार, आरोपी ऋषि जिस बस से सफर कर रहा था उसी बस में उसकी मुलाकात पीड़ित महिला से हुई थी। इस दौरान दोनों ने अपना नंबर शेयर किया। बाद में उसी रात, महिला आरोपी के घर आई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि बाद में महिला ने आरोपी से एक रात के बदले 2 हजार रुपए की डिमांड की। जिसे वह उसे पूरा नहीं कर पाया।

murder of girls friend जिसके बाद लड़की ने उसे धमकी दी और लड़ाई शुरू हो गई। लड़ाई के दौरान आरोपी ने महिला को ‘चुन्नी’ से गला घोंट कर मार डाला। फिर उसने शव को एक जिप बैग में पैक किया और ड्रम के अंदर रख दिया। फरार हो गया। पुलिस ने कॉल डेटा के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश की। हमने 300 लोगों के कॉल डेटा को स्कैन किया। शव को डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।