Saturday, August 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: PM मोदी कर रहे अफसरों के साथ इमरजेंसी मीटिंग, लॉकडाउन समेत...

ब्रेकिंग: PM मोदी कर रहे अफसरों के साथ इमरजेंसी मीटिंग, लॉकडाउन समेत लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

704

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफसरों के साथ इमरजेंसी मीटिंग कर रहे हैं। इस वर्चुअल मीटिंग में देश में कोरोना के हालात की समीक्षा की जा रही है।

तीसरी लहर को लेकर तैयारियों का जायजा भी लिया जा रहा है। देश में पॉजिटिविटी रेट 10% से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में मोदी संक्रमण थामने के लिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश दे सकते हैं।

समीक्षा बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृहसचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, ICMR के डीजी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।