Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर: आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर हुआ FIR…मकान में तोड़फोड़...

बड़ी खबर: आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर हुआ FIR…मकान में तोड़फोड़ और वाहनों में आगजनी का मामला…

288

कोरबा। शांति पूर्ण ढंग से चल आंदोलन को भड़काने वाले उपद्रवियों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मकान तोड़ने वाले और वाहन में आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है।
बता दें कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा ग्राम गुरसिया थाना बांगो क्षेत्र में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था । सम्मेलन में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आमसभा के दौरान ही सभा स्थल के आसपास की दुकानों को बिना पूर्व सूचना के बंद कराने लगे और बलवा कर हिंसा करते हुए राजेश जायसवाल के मकान में तोड़फोड़ कर वाहनों में आगजनी की गई इसके बाद भोलापुरी गोस्वामी के घर मे तोड़फोड़ कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया उपद्रवियों को पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्ती से नियंत्रित किया गया । मामले में बांगो पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा -452,147,148 149,427,435,336 भादवी के अंतर्गत 02 अलग-अलग मामले दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।आरोपियों की पहचान की जा रही है शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।