बड़ी खबर: दो सूत्रीय मांग को लेकर 12 दिन से चल रहे हड़ताल खत्म… अब ड्यूटी पर लौटेंगे कर्मचारी…

341

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अहवान पर 22 अगस्त से चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। जानकारी आ रही है कि रविन्द्र चौबे की मध्यस्थता के बाद हड़ताल खत्म हुई है। कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे।

आपको बता दें कि गुरूवार को कर्मचारी संघ की बैठक हुई थी। जो 5 घंटे तक चली साथ ही मुख्यमंत्री की पहल पर मुख्य सचिव से भी चर्चा हो चुकी है। मंत्री चौबे से मुलाकात के बाद कोर कमेटी की बैठक हुई। कर्मचारी संघ का कहना है कि हड़ताल के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील को स्वीकार करते हुए संघ ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया।

बता दें कि यह आंदोलन पूरे प्रदेश में 4 चरणों में पूरा किया गया। कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस हड़ताल से चितिंत हैं। संघ ने खेद जताते हुए कहा कि हमको बेहद दुख है कि आंदोलन के कारण लोगों को परेशानी हुई। साथ ही आम लोगों को हुई परेशानियों के लिए उन्होंने आम जनता व पदाधिकारियों से क्षमा मांगी साथ ही सीएं भूपेश बघेल की अपनील को फेडरेशन के कर्मचारियों ने स्वीकार करते हुए हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।