Wednesday, March 11, 2026
Home देश भट्ट… चुप्प… हेडमास्टर का कपड़ा देख आगबबूला हुए DM, बोले- करो सस्पेंड!

भट्ट… चुप्प… हेडमास्टर का कपड़ा देख आगबबूला हुए DM, बोले- करो सस्पेंड!

761

DM और हेडमास्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें प्रिंसिपल के पहनावे को देखकर डीएम गुस्से से भर गए. प्रिंसिपल को कुर्ता पजामा पहने देख डीएम कहते हैं- यह जनप्रतिनिधि का पहनावा है.

इसके बाद डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को वहीं से फोन मिला दिया और प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की बात करने लगे. हेडमास्टर की सैलरी भी रोकने की बात कही. डीएम कैमरे के सामने ही हेडमास्टर पर चिल्लाते हुए भट्ट… और चुप्प कहते भी दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, डीएम कहते हैं कि हेडमास्टर को अपनी सैलरी से ही स्कूल में लाइट्स लगवाने चाहिए.

लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग डीएम के व्यवहार पर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं. असल में वीडियो में डीएम छात्रों के सामने ही हेडमास्टर से आपत्तिजनक भाषा में बात करते दिखते हैं.

अब लोग घटना का वीडियो शेयर कर डीएम को निशाने पर ले रहे हैं. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इसका वीडियो शेयर किया और लिखा- इस तथाकथित डीएम को टीचर से उनका अपमान करने के लिए माफी मंगवानी चाहिए और तुरंत उसे नौकरी से निकाल देना चाहिए.
सौरव पाठक नाम के एक यूजर ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया. लिखा- भारत में एक टीचर का कुर्ता पजामा पहनना भी अपराध है क्या? कुर्ता पजामा पहनने के लिए यह टीचर ‘ शो काउज’ और ‘सैलेरी कट’ का ऑर्डर दे रहे हैं. इंग्लिश बाबू डीएम का इस तरह से व्यवहार करना उचित है क्या?