Saturday, March 21, 2026
Home कोरबा भाजपा नेता मोहन सिंह के पिता, पूर्व बालको कर्मी तेज प्रताप सिंह...

भाजपा नेता मोहन सिंह के पिता, पूर्व बालको कर्मी तेज प्रताप सिंह का निधन

137

The Duniyadari: कोरबा। कोरबा पावर हाइट, बालको निवासी एवं पूर्व बालको कर्मी श्री तेज प्रताप सिंह का आज सुबह 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय तेज प्रताप सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे भाजपा नेता श्री मोहन सिंह एवं श्री राजेश सिंह के पिता थे। सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए उन्हें जाना जाता था। बालको में सेवा के दौरान उन्होंने अपने कार्य और व्यवहार से सम्मान अर्जित किया।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम, बालको सेक्टर-5 में किया जाएगा।

उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है।