Friday, March 27, 2026
Home कोरबा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत जगत के निधन पर उद्योग मंत्री ने...

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत जगत के निधन पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक

168

The duniyadari कोरबा। बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत जगत के निधन पर वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री जगत कोरबा नगर निगम में पार्षद, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा के बांकीमोंग़रा मंडल के अध्यक्ष के रुप में संगठन की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे थे।
मंत्री श्री देवांगन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि उनका निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।


मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने कहा की इस दुःख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।