Wednesday, April 22, 2026
Home Breaking भीषण गर्मी में कोरबा पुलिस की पहल, राहगीरों के लिए शुरू किया...

भीषण गर्मी में कोरबा पुलिस की पहल, राहगीरों के लिए शुरू किया प्याऊ, बांटे पौधे

10

The Duniyadari: कोरबा– अप्रैल की तेज़ धूप और बढ़ती गर्मी के बीच कोरबा पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आम लोगों के लिए राहत भरा कदम उठाया है। सर्वमंगला चौक पर पुलिस द्वारा प्याऊ की व्यवस्था शुरू की गई है, जहां राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह पहल सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शुरू की गई। इस दौरान मृत्युंजय पाण्डे स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और राहगीरों को अपने हाथों से पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। तेज़ गर्मी में ठंडा पानी मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

पानी के साथ दिया हरियाली का संदेश

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत छायादार पौधों का वितरण भी किया गया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई, ताकि आने वाले समय में गर्मी से राहत मिल सके।

सामुदायिक पुलिसिंग की सकारात्मक पहल

एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के साथ जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना भी है। इसी सोच के तहत यह पहल शुरू की गई है। कार्यक्रम के दौरान विभव तिवारी सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

भीषण गर्मी के बीच पुलिस का यह संवेदनशील चेहरा लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है और क्षेत्र में इस पहल की चर्चा भी तेज़ हो गई है।