नई दिल्ली/रायपुर । (deal with monkeypox, the government has floated a tender to make vaccine, suspected patients have been found in Chhattisgarh) देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारने मंकीपॉक्स की वैक्सीन बनाने करने के लिए ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्य’ या टेंडर निकाला है। इसके अलावा मंकीपॉक्स की जांच के लिए टेस्टिंग किट का भी टेंडर निकाला गया है।
वैक्सीन और टेस्टिंग किट प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप मोड से बनाई जाएगी। बता दें कि अब तक देश में मंकीपॉक्स के चार कन्फर्म केस मिल चुके हैं। इनमें से तीन केरल में और एक दिल्ली में है। दिल्ली में पाया गया मंकीपॉक्स का पहला मरीज एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है।
०-छत्तीसगढ़ में मिल चुके हैं संदिग्ध मरीज
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार मंगलवार को एक मरीज मिला है, जिसमें मंकीपॉक्स के लक्षण हैं। यह बच्चा कांकेर जिले के एक गांव का है। उसे त्वचा रोग के इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया गया था, क्योंकि पूरे हाथ में छोटी-छोटी फुंसियां हैं। मंकीपॉक्स का एक लक्षण यह भी है, इसलिए डाक्टरों ने बच्चे को आइसोलेट कर दिया है।
उसके सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। यहां के डाक्टरों ने इस बच्चे की ट्रैवल हिस्ट्री जांची है। वह इससे पहले कभी विदेश तो क्या, प्रदेश से बाहर नहीं गया। इसलिए अब यह ट्रेस किया जा रहा है कि वह किन-किन लोगों के नियमित संपर्क में था।
10 अगस्त तक कंपनियां जमा कर सकती हैं EoI
सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 10 अगस्त तक कंपनियां EoI जमा कर सकती हैं। बता दें कि मंकीपॉक्स के कई संदिग्ध केस भी मिले हैं। इनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वे वायरस से संक्रमित हैं या नहीं।
ICMR ने अपने बयान में कहा, हालांकि मंकीपॉक्स के लिए वन वैक्सीन और वन स्पेसिफिक ट्रीटममेंट को मंजूरी पहले भी दी जा चूकी है लेकिन इस सामग्री की उपलब्धता अभी बहुत कम है। 2019 में भी मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी। यह दो डोज वाली वैक्सीन है लेकिन बहुत कम उपलब्ध है।
कई राज्यों ने जारी किया अलर्ट
WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है इसके बाद देश के कई राजों ने अलर्ट जारी कर दिया है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड बनाए जाएं और मरीजों का ध्यान रखा जाए कि कहीं मंकीपॉक्स के लक्षण तो नहीं हैं। वहीं जो लोग विदेश यात्रा से लौटें वे तुरंत जांच करवाएं। उत्तराखंड में भी मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।































