Saturday, March 14, 2026
Home देश मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका, पांच विधायक...

मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका, पांच विधायक भाजपा में शामिल

245

Big blow to Nitish Kumar’s party JDU in Manipur, five MLAs join BJP

इंफाल। मणिपुर में बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। यहां जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा कि मणिपुर में जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी।

भाजपा मणिपुर ने ट्वीटर पर एक पत्र जारी किया है, जिसमें भाजपा में शामिल होने वाले जदयू विधायकों के नाम हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायको में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार शामिल हैं।

इनमें से खौटे और अरुणकुमार ने पहले भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की थी, लेकिन भगवा पार्टी द्वारा उम्मीदवारी से इनकार करने के बाद जद(यू) में शामिल हो गए थे।