Thursday, October 8, 2026
Home Breaking मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का...

मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार

201

The Duniyadari: कोंडागांव- हादसा कोंडागांव से सामने आया है. यहां केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग में मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. घटना में आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, रविवार को 10 से 11 बजे के बीच बडेराजपुर ब्लॉक से चुनाव ड्यूटी कर के आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य लौट रहे थे. इस दौरान ग्राम कोहका मेटा के पास आरक्षक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. मृत आरक्षक बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था.