Tuesday, March 3, 2026
Home देश ममता बनर्जी सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, करीबी के घर से...

ममता बनर्जी सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, करीबी के घर से मिले से 20 करोड़ रुपए कैश

294

कोलकाता । ममता बनर्जी कैबिनेट में कद्दावर मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 24 घंटे की पूछताछ के बाद चटर्जी पर ये कार्रवाई की गई है। उन पर शिक्षक भर्ती घोटाले का आरोप है। चटर्जी के घर के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।
शुक्रवार को ईडी की टीम ने पार्थ चटर्जी, शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी, माणिक भट्टाचार्य के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान चटर्जी की करीबी अर्पिता के घर से 20 करोड़ रुपए कैश मिले थे। ईडी अधिकारियों ने 500 और 200 के नोटों को गिनने के लिए काउंटिंग मशीन की मदद ली थी।