Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking मल्लिकार्जुन खड़गे आज लेंगे बैठक, CG कांग्रेस के नेता पहुंचे

मल्लिकार्जुन खड़गे आज लेंगे बैठक, CG कांग्रेस के नेता पहुंचे

114

रायपुर/दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज 11 बजे से सभी 25 राज्यों में नियुक्‍त सचिवों,संयुक्त सचिवों की बैठक बुलाई है। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर दिशा निर्देश देंगे। उसके बाद सभी प्रभारी सचिव अपने अपने राज्यों का दौरा करेंगे।

इस बैठक से पहले छत्तीसगढ़ कॉंग्रेस प्रभारी सचिवो ने कल शाम अखिल महासचिव (संगठन) के।सी. वेणुगोपाल एवं प्रभारी महासचिव सचिव सचिन पायलट से मुलाकात।

छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए उनका धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया की छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ की जनता के मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध है ।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव जारिता लैतफलांग, एस ए सम्पत व सह सचिव विजय जांगिड़ मौजूद थे। सचिन और जांगिड़ ने दोनो सचिवों राज्य कांग्रेस संगठन की जानकारी दी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी रिसर्च डिपार्टमेंट के अध्यक्ष इदरीश गांधी ने दी।