Thursday, March 12, 2026
Home देश महंगाई की मार के बीच जनता को बड़ी राहत, 8 रुपये सस्ती...

महंगाई की मार के बीच जनता को बड़ी राहत, 8 रुपये सस्ती हुई CNG, PNG के दाम भी गिरे

210

न्यूज डेस्क। महंगाई की मार से जूझ रही जनता को बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को GAIL इंडिया की सहायक कंपनी महानगर गैस (MGL) ने मुंबई में सीएनजी के दामों में 8 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दामों में 5 रुपये/SCM की कटौती की है. महानगर गैस ने अपने लाइसेंड एरिया में यह कटौती की है. एमजीएल ने यह कदम डोमेस्टिक लेवल पर मैन्युफैक्चर्ड नैचुरल गैस के कीमत निर्धारण के नए सिस्टम की घोषणा के बाद उठाया है. इस घोषणा के बाद सरकार ने सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की नई कीमतों का भी ऐलान शुक्रवार को कर दिया. एमजीएल ने फरवरी में भी सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति किलो की कटौती की थी. इसके बावजूद सीएनजी के दाम अप्रैल 2022 की तुलना में करीब 80 प्रतिशत ज्यादा बने हुए हैं.

ग्राहकों को खूब होगा फायदा

एमजीएल ने एक बयान में कहा कि उसे डोमेस्टिक लेवल पर मैन्युफैक्चर्ड गैस की कीमतों में कटौती का फायदा सीएनजी-पीएनजी ग्राहकों तक पहुंचाने की खुशी है. इस फैसले के तहत मुंबई महानगर और नजदीकी इलाकों में सीएनजी के दाम में आठ रुपये प्रति किलो और पीएनजी में पांच रुपये प्रति घनमीटर तक की कटौती की जा रही है.