Friday, November 6, 2026
Home Breaking महादेव घाट में युवक की लाश मिली, शव मिलने से इलाके में...

महादेव घाट में युवक की लाश मिली, शव मिलने से इलाके में सनसनी…

263

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में सोमवार सुबह युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है. मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, खारुन नदी के घाट पर युवक की आज सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. आसपास लोगों की भीड़ लग गई है. मृतक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है, हालांकि पुष्टि होना बाकी है. स्थानीय लोगों ने डीडी नगर पुलिस को शव मिलने की सूचना दी है.