Monday, March 9, 2026
Home देश महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे , देवेंद्र फडणवीस राजभवन पहुंचे, शिंदे गुट और भाजपा...

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे , देवेंद्र फडणवीस राजभवन पहुंचे, शिंदे गुट और भाजपा से बनेंगे नौ-नौ मंत्री, सामने आई पूरी लिस्ट

280

मुंबई । ( Maharashtra Cabinet Expansion ) महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट विस्तार थोड़ी देर में होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य विधायक राजभवन पहुंच चुके हैं। दोनों पक्षों से नौ-नौ विधायक मंत्री पथ की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है।

भाजपा की तरफ से ये बनाए जा सकते हैं मंत्री

चंद्रकांत पाटिल
सुधीर मुनगंटीवार
गिरीश महाजन
राधाकृष्ण विखे पाटिल
सुरेश खाड़े
अतुल सावे
रवींद्र चह्वाण
मंगल लोढ़ा
विजय कुमार गावित

एकनाथ शिंदे गुट से ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

उदय सामंत
संदीपन भुमरे
दादा भुसे
गुलाबराव पाटिल
शंभुराज देसाई
संजय राठौड़
तानाजी सावंत
अब्दुल सत्तार
दीपक केसरकर