Friday, March 13, 2026
Home देश महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा: नवनीत राणा को नहीं मिली बेल, अब 4...

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा: नवनीत राणा को नहीं मिली बेल, अब 4 मई को आएगा फैसला

267

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री पर हनुमान चालीसा पढ़ने की जिद करने वाली सांस नवनीत राणा की जमानत याचिका पर कोर्ट का फैसला अब 4 मई को आएगा, तब तक राणा दंपती को जेल में ही रहना होगा।

बता दें कि कोर्ट में कामकाज की व्यवस्तता और वक्त की कमी की वजह से आज (2 मई, सोमवार) फैसला नहीं दिया जा सका। कल रमजान ईद की छुट्टी की वजह से कोर्ट बंद है। इसलिए राणा दंपत्ति को बेल मिलेगी या जेल में ही रहना पड़ेगा, इसका फैसला बुधवार को सुबह 11 बजे सुनाया जाएगा।

पहले कहा जा रहा था कि नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की जमानत याचिका पर आज शाम 5 बजे अदालत अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में बचाव पक्ष और सरकारी वकील के तरफ से बहस पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है।

इसी बीच नवनीत राणा के वकील ने भायखला जेल के सुपरिटेंडेंट को एक पत्र भी लिखा है।
पत्र में यह बताया गया है कि नवनीत राणा को स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है और जेल में लगातार फर्श पर बैठने और लेटने की वजह से उन्हें और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है।

इसके मद्देनजर राणा को 27 अप्रैल के दिन मुंबई के जेजे अस्पताल भी ले जाया गया था। जे जे अस्पताल के डॉक्टरों ने खासतौर पर यह लिख कर दिया था कि उनका सिटी स्कैन करना काफी जरूरी है। ताकि यह पता चल सके कि स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या कितनी गंभीर है।