महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट…कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का दिया निर्देश…

0
278

कोरबा।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने महिलाओं की स्वच्छता सुविधा के लिए विशेष पहल की हैं। जिले के शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। पिंक टॉयलेट सभी नगरीय निकायों के भीड़भाड़ वाले जगहों और बाजार क्षेत्रों में बनाये जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने अधिकारियों को पिंक टॉयलेट बनवाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पिंक टॉयलेट के लिए जगह चिन्हांकित करने, साफ-सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने बैठक में नगरीय निकायों के निर्माण कार्य और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने श्री धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजनांतर्गत जिले के छह दुकानों में दवाईयों की बिक्री की जानकारी ली। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में स्थापित गौठानों से संचालित गतिविधियों के बारे मंे भी जानकारी ली। उन्होंने गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने तथा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने बैठक में मरम्मत की आवश्यकता वाले स्कूलों की भी जानकारी अधिकारियों से ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में एडीएम सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ममता यादव सहित सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारीगण शामिल हुए।