Saturday, May 2, 2026
Home Breaking महिला हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होंगे CM साय, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला

महिला हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होंगे CM साय, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला

8

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे महिला हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ऑल इंडिया वुमेन हॉकी टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:20 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचकर वे प्रतियोगिता का अवलोकन करेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। इस दौरान वे आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और खेल प्रतिभाओं से भी चर्चा कर सकते हैं।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 5 बजे बिलासपुर से वापस रायपुर लौट जाएंगे। उनके इस दौरे को महिला खेलों के प्रोत्साहन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।