रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किए जाने के मुद्दे को गांव गांव तक पहुंचाने की तैयारी है। इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अप्रैल को एक दिन के दौरे पर बस्तर प्रवास पर आएंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी।
बताया जा रहा है कि इस अभियान में कांग्रेसए मोदी सरकार की असफलता के विषय में लोगों को बताएगी। भाजपा और केंद्र सरकार पर तानाशाही के आरोप की भी जानकारी घर.घर तक पहुंचाएगी।
प्रियंका गांधी के दौरे का सफल बनाने के लिए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने प्रदेश कांग्रेस के तीन महामंत्री यशवर्धन राव, रजनू नेताम और रुखमणि कर्मा को जिम्मेदरी सौंपी है। ये तीनों नेता प्रियंका के दौरे में समन्वय का काम करेंगे।