Friday, March 29, 2024
Homeछत्तीसगढ़मिशन 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक...

मिशन 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक दिल्ली में, राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे होंगे शामिल

रायपुर। कर्नाटक की जीत ने कांग्रेस को संजीवनी दे दी है। इस साल चार विधानसभा और अगले साल लोकसभा का चुनाव होने वाला है। अब कांग्रेस का पूरा फोकस छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर 25 मई को दिल्ली में बड़ी बैठक होगी। राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे ये बैठक लेंगे। इस बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

कर्नाटक से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जो अब तक जानकारी है, उसके मुताबिक जो चुनाव होने वाला है, उसे लेकर ये बैठक होगी, इसमें चुनाव पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 25 मई को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक ले रहे, कर्नाटक के बाद यहां और अन्य राज्यों के चुनाव पर मंथन होगा, भरोसे के सम्मेलन में यहीं के मंत्री और विधायक शामिल होंगे, खड़गे जी अभी व्यस्त हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments