Saturday, March 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यधारा की ओर कदम: 120 पूर्व नक्सली पहुंचे विधानसभा, लोकतंत्र की कार्यवाही...

मुख्यधारा की ओर कदम: 120 पूर्व नक्सली पहुंचे विधानसभा, लोकतंत्र की कार्यवाही देखी

49

The Duniyadari: रायपुर। पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटे 120 पूर्व नक्सलियों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही देखी। सदन में उनकी मौजूदगी को ऐतिहासिक क्षण बताया गया और आसंदी की ओर से उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

विधानसभा पहुंचे समूह में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल थीं। इनमें पूर्व सेंट्रल कमेटी से जुड़े सदस्य रूपेश, बसवा, चैतू, ललिता और राजू जैसे नाम भी शामिल रहे। जो सदस्य पहले संगठन में सामान्य भूमिका में थे, वे दर्शक दीर्घा में बैठे, जबकि नेतृत्व स्तर पर रहे लोग अध्यक्षीय दीर्घा से कार्यवाही का अवलोकन करते नजर आए।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह दिन प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास जताने वाले सभी लोगों का स्वागत है और सरकार पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे भी मजबूती से जारी रखेगी।

सदन में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी इसे सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि समाज की मुख्यधारा में वापसी ही स्थायी समाधान का मार्ग है।