Friday, March 13, 2026
Home कोरबा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा दौरे पर, दोपहर में कटघोरा पहुंचने का...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा दौरे पर, दोपहर में कटघोरा पहुंचने का कार्यक्रम

64

The Duniyadari : कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर कटघोरा पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत की तैयारियां प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। दौरे के दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।