Monday, November 16, 2026
Home Breaking मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया

245

The Duniyadari: नई दिल्ली/रायपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह सब्सिडी खरीफ सीजन 2025 (अप्रैल-सितंबर) के लिए लागू होगी। इस निर्णय के तहत रबी सीजन 2024-25 की बजटीय आवश्यकता से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक का प्रावधान किया गया है।

सरकार के इस कदम से किसानों को सब्सिडी युक्त, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही, पीएंडके उर्वरकों पर दी जाने वाली सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाया जाएगा, जिससे कृषकों को अधिक लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों के हित में है और इससे कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।