Monday, March 16, 2026
Home Breaking मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को कुनकुरी में 365 नव विवाहित वर वधू...

मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को कुनकुरी में 365 नव विवाहित वर वधू को देंगे अपना आशीर्वाद

122

The Duniyadari: जशपुरनगर– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 8 मार्च को कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगभग 365 हिन्दू जोड़ों के वर वधू को अपना आशीर्वाद देंगे.

छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। और माता पिता के चिन्ता की लकीरें को दूर कर रहा है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। योजना की प्रमुख विशेषताएं विवाह के लिए एक जोड़े को 50 हजार रुपए तक खर्च शासन करता है।

योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सरकारी सहयोग से संपन्न कराया जाता है।

लाभार्थी पात्रता योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग, और बीपीएल परिवारों की कन्याओं को मिलता है। गरीब परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना। बेटियों के विवाह को प्रोत्साहित करना। सामाजिक समरसता बढ़ाना और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना।