Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ मैनपाट में जमने लगी ओस, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा

मैनपाट में जमने लगी ओस, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा

423

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में ठंड की ठिठुरन कंपकपी का अहसास कराने लगी है। शनिवार रविवार की दरम्यिानी रात प्रदेश के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री दर्ज किया गया है।

सर्द हवाओं के कारण तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मैनपाट में पत्तियों पर जम गईं ओस की बूंदे

रविवार को मैनपाट व सामरी पाट में पाले की चादर घास के मैदान और पत्तियों पर दिखाई दी। यह इस सीजन का पहला पाला है। तीन दिनों में ही तापमान पांच डिग्री तक गिर गया है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व सामरी पाट मे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है।