Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ मोस्ट वांटेड महिला नक्सली सुजाथा ने किया आत्मसमर्पण, सरकार को बड़ी सफलता

मोस्ट वांटेड महिला नक्सली सुजाथा ने किया आत्मसमर्पण, सरकार को बड़ी सफलता

76

The Duniyadari : हैदराबाद/रायपुर। नक्सल मोर्चे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। तेलंगाना में माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति की सदस्य और मोस्ट वांटेड महिला नक्सली सुजाथा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। संगठन में उसे सुजाथक्का, पोथुला कल्पना, पद्मा और झांसी बाई जैसे नामों से जाना जाता था।

सुजाथा पर पुलिस ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि वह मारे गए शीर्ष नक्सली किशन जी की पत्नी भी रही है। इस लिहाज से उसका सरेंडर नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

तेलंगाना पुलिस ने आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। वहीं, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़, गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण के चलते अब तक लगभग 4 हजार नक्सली कम हो चुके हैं और आने वाले छह महीनों में इतनी ही संख्या और घट जाएगी। गृहमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बचे हुए नक्सलियों के सामने सिर्फ दो रास्ते हैं—या तो आत्मसमर्पण करें या फिर गिरफ्तारी का सामना करें।