The Duniyadari: बिलासपुर- यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे की गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार–एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस में 28, 29, 30, 31 मार्च तथा 01, 02 और 03 अप्रैल 2026 को एक अतिरिक्त एसी-3 टियर और एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शालीमार के लिए रवाना होने वाली ट्रेन में 30 और 31 मार्च तथा 01, 02, 03, 04 और 05 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त एसी-3 टियर और स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त कोच जोड़ने से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सुविधा होगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी। इस व्यवस्था से इस मार्ग पर सफर करने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।















