Sunday, July 26, 2026
Home Breaking युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान…पुलिस मौके पर पहुंची और...

युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान…पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी

202

The Duniyadari: बालोद- युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है.

मृतक की पहचान 19 वर्षीय मुकेश साहू ग्राम कसही के रूप में हुई है. युवक ने सुसाइड क्यों की, इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. बालाेद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.