The Duniyadari: दर्री मंडल में भाजपा युवा मोर्चा को नया नेतृत्व मिला है। संगठन ने नवीन ठाकुर को युवा मोर्चा दर्री मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं श्याम ध्रुव को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवीन ठाकुर इससे पहले युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह और जोश का माहौल है तथा कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
नवीन ठाकुर ने इस जिम्मेदारी के लिए जिला और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।















