Sunday, March 15, 2026
Home Breaking राज्यपाल ने माँ गंगा की पूजाकर राज्य की सुख, समृद्धि की कामना...

राज्यपाल ने माँ गंगा की पूजाकर राज्य की सुख, समृद्धि की कामना की

144

The Duniyadari: बालोद- राज्यपाल रमेन डेका ने आज बालोद जिले प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला स्थित माँ गंगा मैय्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख, समृद्धि की कामना की।

इस दौरान डेका ने गंगा मैय्या मंदिर के संचालन समिति के प्रतिनिधियों एवं पूजारियों से बातचीत कर मंदिर के संचालन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

इस मौके पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, एसडीएम सुरेश साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।