Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने जारी किया उपभोक्ता आयोग के सदस्यों की सूची…कोरबा से...

राज्य सरकार ने जारी किया उपभोक्ता आयोग के सदस्यों की सूची…कोरबा से ममता दास बनी सदस्य, देखे सूची…

522

रायपुर। राज्य सरकार ने जिला उपभोक्ता आयोगों में सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से 12 जिलों के लिए सदस्यों की नियुक्ति की है। जिन जिलों के लिए सदस्यों की नियुक्ति की गयी है, उसमें रायपुर, दुर्ग, कांकेर, जांजगीर चांपा, कवर्धा, बेमेतरा, कोरबा, रायगढ़, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिला शामिल है। जारी अधिसूचना के मुताबिक ये नियुक्ति कार्यभार दिनांक से 4 सालों या 65 साल की आयु जो भी पहले हो, तक नियुक्त की गयी है।