The Duniyadari : अंबिकापुर | कोतवाली थाना क्षेत्र के जरहागढ़ इलाके में बीती रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक मकान में सेंधमारी कर दी। घर की मालकिन सोती रही और इसी दौरान बदमाश अंदर घुस आए। मौका पाकर उन्होंने अलमारी व कमरे के ताले तोड़े और नकदी समेत बहुमूल्य जेवर समेटकर चुपचाप फरार हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर से लगभग 50 हजार रुपये नकद और करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले हैं। सुबह जागने पर जब महिला ने बिखरा सामान और टूटा ताला देखा, तब वारदात का पता चला।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ और संभावित सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
































