The Duniyadari: रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा के बाद भगवान भोलेनाथ से राज्य में खुशहाली, विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही।
मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर में दर्शन कर धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















