रायगढ़ में गरजे PM मोदी..बोले कांग्रेस घोटालों की राजनीति कर नेताओं की भरती है तिजोरी ,औऱ …

0
362

रायगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 14 सितंबर को छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ जिला पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय शंखनाद रैली की सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने G-20 सम्मेलन लेकर चंद्रयान और फिर छ्त्तीसगढ़ की राजनीति सहिच कांग्रेस सरकार की खामियां और बीजेपी सरकार की खूबियों की बात की। इससे पहले पीएम मोदी ने यहां 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया। प्रदेश के नौ जिलों में ”क्रिटिकल केयर ब्लाक” की सौगात और एक लाख सिकलसेल परामर्श कार्डों का वितरण भी किया। इन तीन रेल परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, आवागमन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ कोयले के परिवहन में भी आसानी होगी।

छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के ATM की तरह उपयोग

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के ATM की तरह उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।

5 सालों में ही 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

मैंने आपको गारंटी दी थी कि देश के गरीब को सशक्त बनाऊंगा। सिर्फ 5 सालों में ही 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। ये इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में योजनाएं बनाई। भाजपा ने गरीबों को गरीबी से लड़ने के साधन दिए।

 

कांग्रेस घोटालों की करती है राजनीति

 

कांग्रेस घोटालों की राजनीति करती है, उसमें कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।