Saturday, October 24, 2026
Home Uncategorized रायपुर: छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में सीबीआई ने बढ़ाई कार्रवाई, अब तक 7...

रायपुर: छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में सीबीआई ने बढ़ाई कार्रवाई, अब तक 7 गिरफ्तार

453

The Duniyadari : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले में सीबीआई की जांच लगातार तेज हो गई है। ताजा कार्रवाई में सीबीआई ने परीक्षा नियंत्रक रह चुकी आरती वासनिक और पीएससी के पूर्व सचिव जीवनलाल ध्रुव के पुत्र सुमित ध्रुव को हिरासत में लिया है। इससे पहले आरती वासनिक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, इस घोटाले में अब तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 18 नवंबर को तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्री बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 जनवरी को पांच और आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें नितेश सोनवानी (तत्कालीन अध्यक्ष के भतीजे, डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित) और ललित गणवीर (तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक, CGPSC) शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, 12 जनवरी को शशांक गोयल और भूमिका कटियार (दोनों डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित) और साहिल सोनवानी (डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित) को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

सीबीआई ने जनता से अपील की है कि जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।