Sunday, July 12, 2026
Home Breaking रायपुर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए 10 नई QRT तैनात,...

रायपुर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए 10 नई QRT तैनात, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

3

The Duniyadari: Raipur – राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने नई पहल की है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की समस्या से त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से 10 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है। ये टीमें आधुनिक वाहनों और आवश्यक संसाधनों से लैस होकर यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचेंगी।

शनिवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस लाइन परिसर से इन विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शहर के संवेदनशील ट्रैफिक पॉइंट्स की समीक्षा भी की गई और अधिकारियों को यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सड़क दुर्घटना, वाहन खराब होने, वीआईपी मूवमेंट या किसी अन्य कारण से जाम लगने की स्थिति में QRT तत्काल सक्रिय होकर यातायात को सामान्य करने का प्रयास करेगी, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोगों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने 9479210632 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। किसी भी स्थान पर ट्रैफिक जाम या यातायात बाधित होने की सूचना नागरिक इस नंबर पर देकर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई टीमों को अत्याधुनिक संचार प्रणाली और ट्रैफिक प्रबंधन उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे आपात परिस्थितियों में भी तेजी और प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकें।