The Duniyadari: रायपुर- राष्ट्रपति Droupadi Murmu के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु का सरल, संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व देशवासियों के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
राष्ट्रपति मुर्मु के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने राष्ट्रपति के सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे विशेष रूप से वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रही हैं।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि ओडिशा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर वे उत्साहित हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके नेतृत्व और सेवा भावना की सराहना की।














