Thursday, March 12, 2026
Home देश राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने कल जयपुर रवाना होंगे डॉ...

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने कल जयपुर रवाना होंगे डॉ रमन सिंह , विष्णुदेव और पवन साय भी होंगे शामिल

388

रायपुर। जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह गुरुवार को जयपुर रवाना होंगे। बैठक में बीजेपी प्रदेश अघ्यक्ष विष्णुदेव और संगठन पवन साय भी शामिल होंगे।

बता दें कि राजस्थान के जयपुर में 20 और 21 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होनी है। संगठन ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी उसमें बुलाया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय भी जयपुर जाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन सीधे जयपुर पहुंचेगे।

बताया जा रहा है, बैठक में 21 मई अलग-अलग सत्रों में आयोजित चर्चा होगी साथ पार्टी के संगठन को और मजबूत करने और चुनावी राज्यों की रणनीति पर चर्चा होगी।