Monday, April 6, 2026
Home Breaking रेलवे का ब्लॉक, विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर 6 दिन रहेगी रद्द

रेलवे का ब्लॉक, विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर 6 दिन रहेगी रद्द

11

The Duniyadari: रायपुर- यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के मुनिगुड़ा–भीषमकट्टक सेक्शन में रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने के लिए अहम कार्य किए जाने हैं। इस दौरान आरसीसी सेगमेंट बॉक्स की स्थापना के साथ RV-230 रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा।

इन कार्यों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए अलग-अलग तिथियों में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते विशाखापट्टनम–रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन अप्रैल महीने में कुल 6 दिन रद्द रहेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 58528 विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर और ट्रेन संख्या 58527 रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर 9, 11, 13, 20, 23 और 25 अप्रैल 2026 को नहीं चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवन ऐप या एनटीईएस ऐप के माध्यम से जरूर जांच लें। रेलवे ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुगम रेल संचालन के लिए जरूरी है।