Sunday, August 23, 2026
Home Breaking रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

34

The Duniyadari: सूरजपुर- जिले के बसदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर बसदेई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक जबलपुर की ओर जाने वाली किसी ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवक की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।