Saturday, March 14, 2026
Home Breaking रेलवे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जाधारियों को समझाया गया, कई परिवारों...

रेलवे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जाधारियों को समझाया गया, कई परिवारों के सिर से छिन गयी छत

141

The Duniyadari: कोरबा शहर के घंटाघर स्थित हेलीपैड नर्सरी के पास अवैध रूप से रह रहे 30-40 मकानों को रेलवे ने तोड़ दिया है। जिसके बाद प्रभावित परिवार के लोग मुंह में गमछा पट्टी बांधकर कब्जा करने पहुंचे।

यह क्षेत्र ऑक्सीजन जोन के रूप में जाना जाता है। कब्जाधारियों का कहना था कि वे के निवासी हैं। रेलवे ने उनके मकान तोड़ दिए हैं। उन्हें कोई पुनर्वास या रहने की व्यवस्था नहीं दी गई है। इसलिए वे यहां कब्जा करने आए हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जाधारियों को समझाया और कार्रवाई की बात कही जिसके बाद वे वापस लौट गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

वार्ड पार्षद की पति शैलेंद्र सिंह पपी को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत नगर निगम और SECL प्रबंधन को सूचित किया। शुक्रवार (21 मार्च) को मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि कुछ लोग यहां कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

समझाने के बाद वापस लौटे कब्जाधारी

नगर निगम के अधिकारियों ने कब्जाधारियों को बताया कि यह ऑक्सीजन जोन है। अगर उन्हें मकान चाहिए तो दादर में बनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फॉर्म भरकर आवास प्राप्त कर सकते हैं। कार्रवाई की बात सुनकर सभी लोग वहां से चले गए।