Thursday, March 12, 2026
Home देश रेलवे स्टेशनों पर QR कोड स्कैन कर खरीद सकेंगे ट्रेन टिकट, जानें...

रेलवे स्टेशनों पर QR कोड स्कैन कर खरीद सकेंगे ट्रेन टिकट, जानें और क्या क्या दी गई सुविधा

370

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की नई सर्विस शुरू की है। आईआरसीटीसी ने डिटिजल पेमेंट प्रोवाइडर पेटीएम (Paytm) के साथ मिलकर डिजिटल टिकटिंग की सुविधा दी है। यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (ATVM) के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे।

जानें कैसे करेगी काम

रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए ATVM टच-स्क्रीन आधारित टिकटिंग कियोस्क हैं जो यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के बिना डिजिटल भुगतान करने की अनुमति देता है। यात्री स्क्रीन पर जनरेटेड क्यूआर कोड को स्कैन करके अनारक्षित ट्रेन यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकेंगे, अपने सीजनल टिकटों को रिन्यू कर सकेंगे और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज भी कर सकेंगे।

यात्रियों को अलग-अलग भुगतान का विकल्प

पेटीएम यात्रियों को अलग-अलग भुगतान विकल्पों के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है- पेटीएम यूपीआई (Paytm UPI), पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet), पेटीएम पोस्टपेड (Buy Now, Pay Later), नेट बैंकिंग (Net Banking), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी भुगतान कर सकते हैं।

पूरा सफर हो जाएगा कैशलेस

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, भारत में क्यूआर कोड क्रांति का बीड़ा उठाने के बाद हम रेलवे स्टेशनों पर टिकटिंग में आसानी लाकर इसे आगे ले जाते हुए खुश हैं। आईआरसीटीसी की हमारी साझेदारी के साथ, हम भारतीय रेलवे की ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों पर पेटीएम क्यूआर समाधान ला रहे हैं, जिसके माध्यम से यात्री पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगा।